Cholesterol की दवा खाकर हो गए हो परेशान तो खाये ये चीज

Update: 2024-07-19 11:15 GMT
Health Care: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक गंभीर समस्या है जिससे आपको हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और यहां तक कि हार्ट अटैक का भी खतरा हो सकता है। Cholesterol  खत्म करने या कंट्रोल करने के लिए कई दवाएं और उपचार मौजूद हैं लेकिन आप इसे अपनी डाइट से भी कंट्रोल रख सकते हैं। अगर आप ताउम्र कोलेस्ट्रॉल की दवाएं नहीं खाना चाहते हैं, तो आपको अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
हार्वड हेल्थ (Ref) के अनुसार, खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाना गंदे यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे यानी गुड कोलेस्ट्रॉल कको बढ़ाने का सबसे सस्ता और अच्छा तरीका है। फाइबर से खाना धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
अगर आप तेजी से कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने साधारण गेहूं के आटे में कुछ चीजें मिक्स करनी चाहिए। इससे न केवल आपकी रोटी में फाइबर की मात्र बढ़ेगी बल्कि सभी जरूरी मिनरल और विटामिन्स की मात्रा भी बढ़ सकती है।
ओट्स
ओट्स में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद कर सकता है। आप अपने आटे में ओट्स या ओट ब्रान मिला सकते हैं।
अलसी के बीज पीसकर मिलाएं
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। आप पिसी हुई अलसी को आटे में मिलाकर रोटी, मफिन और दूसरे बेक किए हुए खाने बना सकते हैं।
इसबगोल की भूसी और बादाम का आटा
पिसिलियम हस्क यानी इसबगोल भूसी में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। इसे आटे में मिलाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और पाचन भी ठीक रहता है। बादाम के आटे में हेल्दी फैट, फाइबर और प्लांट स्टेरॉल होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। आप अपने आटे में बादाम का आटा मिला सकते हैं।
चिया सीड्स और जौ का आटा
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इन्हें
पीसकर
आटे में मिलाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और आपको दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसी तरह जौ में घुलनशील फाइबर होता है। इसे आटे में मिलाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
सोया आटा और मसूर की दाल का आटा
सोया में ऐसे तत्व होते हैं जो खराब Cholesterol  को कम करने में मदद करते हैं। आप अपने आटे में सोया आटा मिला सकते हैं। इसके अलावा मसूर की दाल के आटे में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसे आटे में मिलाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Tags:    

Similar News

-->