Health Tips: जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए नारियल तेल में ये चीजें मिलाकर लगाएं, जल्द मिलेगी राहत
Health Tips: बदलते मौसम और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी जोड़ों में दर्द हो सकता है. ऐसे में आप दवा के साथ-साथ घर पर बने तेल से मालिश करके भी जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें|
नारियल तेल में लहसुन
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए नारियल तेल में लहसुन को मिलाकर लगाने से जोड़ों के दर्द को दूर किया जा सकता है|
नारियल तेल में अदरक
अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसी कई गुणों से भरपूर होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में काफी मदद करते हैं. जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल में अदरक को मिलाकर लगाएं. ऐसा करने से जोड़ों के दर्द को दूर किया जा सकता है|
नारियल तेल में काली मिर्च
काली मिर्च में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द को कम करने में कारगर होते हैं. इसके लिए नारियल तेल में काली मिर्च में मिलाकर लगाने से जोड़ों के दर्द को दूर किया जा सकता है|
नारियल तेल में मिलाकर लगाने का तरीका-
1. सबसे पहले नारियल तेल को गर्म करें.
2. फिर इसमें लहसुन, अदरक और काली मिर्च को मिलाएं.
3. अब इस मिश्रण को जोड़ों पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें|