Health tips: चर्बी लगेंगे पिघलने बस रोजाना करे ये एक काम

Update: 2024-08-11 11:31 GMT
Health tips स्वास्थ्य सुझाव: आजकल हर कोई भागदौड़ भरी अपनी जिंदगी में तेज भागने की फिक्र में अच्छी सेहत से काफी दूर होता जा रहा है। इस वजह से समय पर खाना नहीं खाने या असंतुलित डाइट से सेहत पर खराब असर पड़ता है। इतना ही नहीं अनियमित जीवनशैली से मोटापे की समस्या घेरने लगती है जिसमें चेहरे में फैट, लटकता हुआ पेट हो, कमर और जांघों की चर्बी हो या लटकती हुई बाजू यह सभी मोटापे के कारक होते है जो हमें अन्हेल्दी होने का अहसास कराते है।
अगर आप हो गए है कमर और जांघों की चर्बी से परेशान
खराब जीवनशैली की वजह से शरीर में कमर और जांघों की चर्बी जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगती है। इसका असर यह होता है कि, फैट होने की वजह से हमें अपने ही कपड़े सही साइज में नहीं हो पाते इस वजह से अक्सर हम अपने पसंदीदा कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। अगर आप भी कमर और जांघों की चर्बी से परेशान हैं, तो आज हम आपको Yoga Asanas में दो खास योगासनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसे रूटीन में शामिल करने से आपकी चर्बी आसानी से पिघलने लगती है।
इन खास योगासनों को अपनी बनाएं आदत
यहां पर कमर और जांघों की चर्बी कम करने के लिए आप इन खास प्रकार के योगासनो की मदद ले सकते हैं जो इस प्रकार है।
नौकासन या बोट पोज
इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा लेट जाएं।
पैरों को सामने की तरफ फैलाएं।
अब दोनों हाथों को आपको थोड़ा पीछे ले जाना है।
इसके बाद आपको हाथों को जमीन पर कूल्हे से थोड़ा पीछे रखना है।
रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें और गहरी सांस लें।
सांस लेते हुए छाती और पैरों को जमीन से ऊपर की तरफ उठाना है।
अपनी Arms को पैरों की तरफ लें जाएं और फिर आपको पेट को अंदर की तरफ मोड़ना है।
इससे नाभि पर दबाव महसूस होगा।
इस पोजिशन में आपका शरीर काफी हद तक एक बोट जैसे शेप में आ जाएगा।
इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
अब वापिस ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
मिलते हैं ये फायदे
अगर आप नियमित ही इस एक्सरसाइज को करते हैं तो इस प्रकार के फायदे मिलते है..
इस आसन को करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
इससे पेट, कमर और जांघों की चर्बी कम होगी।
इससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और इसलिए, पेट और आस-पास के हिस्से की चर्बी कम होती है।
इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
उत्कटासन या चेयर पोज
इसे करने के लिए सबसे पहले किसी समतल जगह पर सीधी खड़ी हो जाएं।
अब गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं।
अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें।
आपको शरीर को बैठने की पोजिशन में लाना है, जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं।
इस पोजिशन में थोड़ी देर रूकें।
अब वापिस ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।
मिलते हैं ये फायदे
कमर और जांघों की मांसपेशियों को टोन करने के लिए, यह बहुत फायदेमंद है।
इससे टखने, जांघों, पिंडलियों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
इससे मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है।
Tags:    

Similar News

-->