लाइफ स्टाइल

Recipe: घर में बनाये आसान तरीके से आलू भुजिया, जाने रेसिपी

Sanjna Verma
1 Aug 2024 6:27 PM GMT
Recipe: घर में बनाये आसान तरीके से आलू भुजिया, जाने रेसिपी
x
Recipe रेसिपी: दाल-चावल भारत के लोगों के लिए कम्फर्ट फूड है। पोषण के लिहाज से भी यह सबके लिए perfact खाना है, खासतौर पर जो लोग वेट कंट्रोल करना चाहे हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई बार रील्स में बिहार स्टाइल में लोगों को दाल-भात भुजिया खाते देखा होगा। अगर बिहारी थाली में रखी आलू भुजिया आपके मुंह में भी पानी ला देता है तो यहां इसकी रेसिपी सीख लें। इस भुजिया को पराठा, रोटी या पूड़ी के साथ भी खा सकते हैं।
सामग्री
आलू
राई
सूखी लाल मिर्च
जीरा
हल्दी
नमक
सरसों का तेल
हरा धनिया
विधि
आलू को छीलकर पतला-पतला फ्रेंच फ्राइज स्टाइल में काट लें। इसे ठंडे पानी में अच्छी तरह धो लें। अब आलू को 5 मिनट तक ठंडे पानी में रखा रहने दें। इस पानी को फेंककर आलू फिर से धो लें। ऐसा करने से स्टार्च निकल जाएगा। अब कढ़ाई में सरसों का तेल लें। तेल गरम हो जाने पर इसमें राई या सरसों डालें। इसके बाद जीरा फिर लाल मिर्च तोड़कर डालें। अब कटा हुआ आलू डाल दें। आलू को चलाएं और 2 मिनट के लिए ढक दें। ध्यान रखें नमक पहले नहीं डालना है वर्ना आलू गल जाएगा। अब ढक्कन खोलकर ऊपर से हल्दी डालें। इसको अच्छी तरह से मिला दें। फिर से 5 मिनट के लिए ढक दें। अब ढक्कन खोलकर आलू चलाएं। अब इसमें नमक डालें। कुछ देर पकने दें। चेक कर लें आलू गला है या नहीं। गल गया हो तो गैस बंद करके इस पर फ्रेश कटा हरा धनिया डाल दें। कढाई को तुरंत न ढंके वर्ना ये भाप से गल जाएगा।
Next Story