Health: फाइबर से भरपूर स्प्राउट्स सलाद, हेल्दी भी और टेस्टी भी

Update: 2025-04-07 03:09 GMT
Health: डाइट में स्प्राउट्स शामिल करने से वजन भी आसानी से कम होता है और हार्ट की हेल्थ भी बेहतरीन होती है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही कैंसर, दिल की बीमारियों, डायबिटीज़, एनीमिया जैसे रोगों से बचाव होता है। यानी पोषक तत्वों से भरपूर यह स्प्राउट्स न केवल वजन कम करती है बल्कि सेहत से को और भी कई फायदे होते हैं। इसलिए आप सुबह के समय नाश्ते में स्प्राउट्स सलाद का सेवन कर सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्प्राउट्स का सलाद|
स्प्राउट्स का सलाद बनाने के लिए सामग्री:
1 कप स्प्राउट्स, आधा कटा हुआ खीरा, आधा कटा हुआ गाजर, मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, 1/2 अनार, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च
स्प्राउट्स का सलाद बनाने की विधि:
पहला स्टेप: स्प्राउट्स का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले मूंग और चना को 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रखें। तय समय के बाद मूंग को पानी से छानकर बाहर निकालें।
दुसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और एक बड़े बतर्न में 2 गिलास पानी और फिर उसमें मूंग डालें। मांग को अच्छी तरह उबालें। जब मूंग उबल जाए तब गैस बंद कर दें।
तीसरा स्टेप: अब मूंग को छानकर एक बड़े बर्तन में रखें इसमें आप आधा कटा हुआ खीरा, आधा कटा हुआ गाजर, मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, 1/2 अनार डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
चौथा स्टेप: अब, इसमें स्वाद अनुसार नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका प्रोटीन से भरपूर सलाद तैयार है।अब इसे पेलत में निकला कर खाएं।
Tags:    

Similar News