Health: रोज़ाना करें ये योगासन और पाएं डायबिटीज़ से हमेशा के लिए छुटकारा
Health: स्वामी रामदेव के अनुसार अगर आपने ब्लड शुगर जैसी बड़ी बीमारी को अनदेखा किया तो यह आगे चलकर किसी खतरनाक बीमारी का कारण भी बन सकता है। जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है तो किडनी, हार्ट, ब्लड प्रेशर या फिर आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत हो जाती है। इसके साथ ही डायबिटीज के कारण पूरा शरीर खोखला हो जाता है। हाथ, कंधे आदि जमने लगते हैं। यानी उनका सुचारू रूप से मूवमेंट करने में काफी दर्द होता है। जानिए किन योगासन और प्राणायाम की मदद से इस समस्या से पा सकते हैं निजात।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए योगासन:
मंडूकासन:
मंडूक का अर्थ है मेंढक अर्थात इस आसन को करते वक्त मेंढक के आकार जैसी स्थिति प्रतीत होती इसीलिए इसे मंडूकासन कहते हैं
डायबिटीज , कोलाइटिस को कंट्रोल करे।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
कब्ज और गैस की समस्या करे खत्म
पाचन तंत्र को करे सही
लिवर, किडनी को रखें स्वस्थ्य
वजन घटाने में करें मदद।
शशकासन:
डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी।
थकान को भगाकर एनर्जी दें।
मोटापा कम करने में मददगार।
लिवर, किडनी रोग के लिए फायदेमंद।
तनाव और चिंता को करे कम।
क्रोध, चिड़चिड़ापन से दिलाएं निजात।
मानसिक रोगों के लिए फायदेमंद।
वक्रासन:
वक्रासन बैठ कर किए जाने वाले आसनों में एक महत्वपूर्ण आसन है। वक्रासन 'वक्र' शब्द से निकला है जिसका मतलब होता टेढ़ा। इस आसन में रीढ़ टेढ़ी या मुड़ी हुई होती है, इसीलिए इसका यह नाम वक्रासन रखा गया है।
फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाए।
किडनी, लवर को रखें हेल्दी।
पेट की चर्बी को करें कम।
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल।
योगमुद्रासन:
डायबिटीज से दिलाएं निजात
पेट से जुड़े रोगों से दिलाएं निजात
वजन घटाने में मदद मिलती है
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाएं।
पाचन तंत्र को रखें फिट।
मन और शरीर को रखें शांत
अर्द्ध मत्येंद्रासन:
डायबिटीज को करें कंट्रोल
किडनी के लिए लाभकारी
अस्थमा रोग से मुक्ति दिलाएं।
तनाव और चिंता को करे कम।
शरीर में लचीलापन बनाता है।
फेफड़ों को ऑक्सीजन पहुंचाएं।
हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करता है।
इससे पैंक्रियाज एक्टिव होता है।
लिवर और किडनी के लिए लाभकारी
रीढ़ की हड्डी को करें मजबूत
शरीर का पॉश्चर ठीक करें।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में करें मदद।
उत्तापादासन:
इस आसन को कम से कम 1 मिनट करें।
डायबिटीज की समस्या से निजात मिलेगा।
गैस, कब्ज, एसिडिटी से भी छुटकारा मिलेगा
शरीर को सुदर और सुडौल बनाएं
तनाव और डिप्रेशन को करे कम
नौकासन:
पाचन शक्ति को ठीक करने में करें मदद
एसिडिटी, कब्ज से दिलाएं निजात
पेट, कमर दर्द से दिलाएं निजात