Health: मोटापा कम करने में बेहद फायदेमंद हैं चिया के बीज, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो तेजी से कम होगा वजन

Update: 2025-03-09 01:17 GMT
Health: पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स एनीमिया से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन तंत्र को ठीक रखने, मेमोरी, स्किन, बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। चिया सीड्स का सेवन करने से मोटापा तेजी से कम होता है चलिए हम आपको बताते हैं।
मोटापा कम करने में चिया सीड्स है कैसे फायदेमंद:
चिया के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसनें पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, ओमेगा 6, वसा, सोडियम, फास्‍फोरस, जस्ता, तांबा, कैल्शियम, मैंगनीज के साथ एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जानिए वजन कम करने के लिए इसका किस तरह सेवन करना होगा फायदेमंद।
ऐसे बनाएं चिया सीड्स का ये ड्रिंक:
सबसे पहले 1 घंटे के लिए आधा गिलास पानी में चिया सीड्स डालकर भिगो दें। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण यह जैल की तरह हो जाता है। अब इसे छान लें। अब इस सीड्स को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस और शहद डालकर ग्राइडर में मिक्स कर लें। आपकी ड्रिंक बनकर तैयार हो गई है। इस ड्रिंक को सुबह रोजाना खाली पेट पिएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा और तेजी से वजन कम होगा।
चिया सीड्स का सेवन करने के अन्य फायदे:
चिया के बीज में अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। जो आपका वजन कम करने के साथ कई रोगों से बचाव करता है। यह स्किन को जवां रखती हैं। पाचन तंत्र को ठीक रखें। हार्ट को रखें हेल्दी। डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। बालों को मजबूत और हेल्दी रखने में मदद करेगा। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। चिया सीड्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो याददाश्त को तेज करने में मदद करता है।
Tags:    

Similar News