छत्तीसगढ़
महिलाओं ने रक्तदान कर निभाई एक और जिम्मेदारी: कलेक्टर
Shantanu Roy
9 March 2025 12:34 AM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रार्थना सभा भवन में किया गया । कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी और कलेक्टर एवं रेडक्रॉस के अध्यक्ष अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार शामिल हुए। रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 167 यूनिट रक्तदान किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया। यह तीसरा अवसर है जब रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर एवं अध्यक्ष द्वारा रक्तदान किया गया है। महापौर पूजा विधानी ने शिविर में उपस्थित समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने रक्तदान महादान जैसे पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए एवं रक्तदान करने के लिए सभी को बधाई दी । रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
रक्तदान करने तथा रक्तदान हेतु प्रेरित करने वाले सभी आमजन को आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने आज रक्तदान करने वाली महिलाओं के लिए कहा कि आज उन्होंने रक्तदान कर जाने- अनजाने में किसी जरूरतमंद की सबसे बड़ी सहायता कर आज के दिवस की सार्थकता को भी सिद्ध किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित आज के रक्तदान शिविर में नर्सिंग कॉलेज की शिक्षक छात्र/छात्राओं एवं महिला पार्षदों के द्वारा वार्ड से आमंत्रित रक्तदाता तथा टीम मानवता के द्वारा आमंत्रित रक्तदाता आदी का शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा। साथ ही रेडक्रास सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि बृजेंद्र शुक्ला ने भी रक्तदान किया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ.बी एल गोयल चेयरमैन सुरेंद्र गुम्बर अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष डॉ राजीव अवस्थी, डॉ एम ए जीवनी, सौरभ सक्सेना, आदित्य पांडे, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत, गीतेश्वरी चंद्रा, नेहा राय, रचना राय, नॉरिस जेहरा के साथ सिम्स जिला चिकित्सालय एवं एकता ब्लड बैंक की टीम उपस्थिति रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





