Health Care: दिन में आपको एनर्जी देने का काम करती है रात की खायी ये चीजें

Update: 2024-07-18 18:26 GMT
Health Care: दिन और रात का अलग-अलग महत्व है। दिन में आपको एनर्जी देने वाली चीजें खानी चाहिए। रात में आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जिससे दिमाग शांत रहे। गहरी नींद मिले, स्ट्रेस कम रहे। नींद में आपका शरीर खुद को रिपेयर करता है। दिनभर की थकान और डैमेज को पहले जैसी करने में लग जाता है।
रात में कुछ चीजों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह शरीर के लिए फायदेमंद Hormones बढ़ाने में मदद करती हैं। साथ ही वो सारे विटामिन और मिनरल देती हैं जो शरीर की रिपेयरिंग में मदद करें। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले आपको क्या खाना और पीना चाहिए।
अखरोट
लोग अक्सर सुबह के वक्त भीगे अखरोट खाते हैं। आप इन्हें रात में सोने से पहले भी खा सकते हैं। हार्वर्ड के मुताबिक इनके अंदर हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल निकालने में मदद करते हैं। यह दिमाग को शांत करते हैं और याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
चेरीज
रात को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इसमें कई सारे ऐसे केमिकल होते हैं जो आपको नींद लेने में मदद करते हैं। यह फूड सेरोटोनिन, पोटैशियम, ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स है।
गुनगुना दूध
गुनगुना दूध पीने से शरीर रिलैक्स होता है। यह असर आपके दिमाग पर भी पड़ता है। यह हेल्दी ड्रिंक मेलाटोनिन, कैल्शियम, विटामिन डी और ट्रिप्टोफैन का लेवल बढ़ाती है। इसमें हल्दी मिलाकर पीने से इंफ्लामेशन भी दूर होती है।
बादाम
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह सुपरफूड है। इसमें दिमाग को तेज करने वाले विटामिन और मिनरल भी होते हैं। यह मसल्स बढ़ाने में मदद करता है। इसका विटामिन ई स्किन और हेयर हेल्थ को बढ़ावा देता है।
हरी सब्जियां
इंसोम्निया से परेशान लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। यह जरूरी विटामिन और मिनरल्स देती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी भी होती हैं। जो पूरे शरीर की रिपेयरिंग तेज करने में मदद करते हैं। यह शारीरिक विकास को भी तेज करती है।
Tags:    

Similar News

-->