Health Care: रोजाना सोने के लिए खाते हैं दवाई तो जाने उसका नुकसान

Update: 2024-07-21 12:46 GMT
Health Care: नींद की गोलियां नींद संबंधित कुछ बीमारियों के इलाज के दी जाती है। लेकिन आजकल लोग इसे अपनी आदत बना ले रहे हैं। लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो रखी है, कि उन्हें नींद की समस्या हमेशा बनी रहती है। जिस कारण उन्हें सोने के लिए दवा की जरूरत पड़ने लगी है।नींद की गोलियां कभी-कभी ली जा सकती है, पर वो भी डॉक्टर की सलाह से। लेकिन लंबे समय तक इसका अधिक सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।नींद की गोलियों का अधिक सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए इनका उपयोग सोच समझकर और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।
इसका लंबे समय तक इस्तेमाल करना कई Health समस्याओं का कारण बन सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता और अधिक घबराहट जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। नींद की गोलियों का अधिक सेवन पाचन तंत्र को भी धीमा कर सकता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
आदत और निर्भरता
अगर आप लंबे समय से नींद की गोलियां ले रहे हैं, तो आपका शरीर और आपकी नींद दोनों इस पर निर्भर हो जाएंगे। जिससे बिना गोलियों के नींद आना मुश्किल हो जाता है। इसकी लत आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।
एकाग्रता में कमी
ज्यादा नींद की गोलियों के सेवन से आप में एकाग्रता में कमी होने लगती है। कुछ गंभीर मामलों में Memory Loss या भूलने की समस्या हो सकती है।
हृदय गति में बदलाव
नींद की गोलियों का अधिक सेवन आपके हार्ट के लिए भी अच्छा नहीं है। इन गोलियों का अधिक सेवन हृदय गति को प्रभावित कर सकता है और जिससे हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती है। अटैक का रिस्क भी बढ़ सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
नींद की गोलियों का लंबा उपयोग अवसाद के लक्षणों को बढ़ा सकता है।मरीज को अधिक घबराहट
महसूस
हो सकती है। कुछ लोगों के दवा का असर खत्म होते ही सिर दर्द की समस्या या सिर में भारीपन हो सकता है।
पाचन समस्याएं
नींद की गोलियों का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं और उस जिससे कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नींद की गोलियां पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं, जिससे खाना देर में पचता है और पेट में भारीपन महसूस होता है।
Tags:    

Similar News

-->