Health: सुबह इतने कदम चलने से दिल हमेशा रहेगा स्वस्थ, मोटापा भी रहेगा कंट्रोल

Update: 2025-04-27 03:10 GMT
Health: अगर आप अपने आप को सेहतमंद और दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर रोज़ाना वॉक करें। सुबह के समय अगर आधा घंटा भी वॉक भी करते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। रोजाना आधे घंटे की वॉक मोटापा कम करने के साथ दिल को हेल्दी रख सकती है. चलिए आज हम आपको बताते हैं सुबह आधा घंटा वॉक करने से क्या फायदा होगा
दिल की सेहत के लिए एक दिन में कितने कदम चलें?
दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए आपका नियमित वॉक करना ज़रूरी है। डॉक्टर के अनुसार वयस्कों को एक दिन में 10 हजार कदम चलना ही चाहिए। सुबह के समय अगर आप आधा घंटा वॉक करते हैं तो आप हजार कदम तक चल लिया है। वहीं बाकी के बचे हुए 5 हज़ार स्टेप्स आप दिनभर में कम्प्लीट करें।
कैसे पूरे करें 10 हज़ार कदम?
अगर कहीं नज़दीक जाना है तो कार की बजाय पैदल जाएं या फिर साइकिल का इस्तेमाल करें। आने जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। घर के काम खुद करें जैसे - झाड़ू लगान, फ्लोर को पोछना, बर्तन धोना या फिर खरीदारी करना। ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान रोज़ाना टहलने ज़रूर जाएं। अगर घर में पालतू जानवर है तो उसे रोज़ वॉक पर लेकर जाएं।
अगर आप एक दिन में 10 हज़ार कदम चलते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे दिल मजबूत बनाता है।अगर आप एक दिन में 10 हज़ार कदम चलते हैं तो इससे शुगर लेवल भी कम होता है। एक दिन में इतना स्टेप चलने से बढ़ा हुआ वजन आसानी से कम होता है।
Tags:    

Similar News