Health Alert: अगर आप अपने लिवर और किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो याद रखें ये जरूरी बातें, कम उम्र से ही बरतें सावधानियां

Update: 2025-04-14 01:00 GMT
Health Alert: लिवर और किडनी दोनों ही हमारे शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों में विशेष भूमिका निभाती हैं। शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और खून को फिल्टर करने के लिए भी इनका ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक है।
खान-पान, जीवनशैली को ठीक रखने पर दें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर-किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सही खान-पान, जीवनशैली को ठीक रखने के साथ कुछ विशेष सावधानियां भी जरूरी हैं। कई शोध बताते हैं कि इन दोनों अंगों को हमारी जिस एक आदत के कारण सबसे ज्यादा क्षति हो रही, शराब पीना उनमें से एक है। शराब से लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, इससे फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय तक अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन लिवर और किडनी फेलियर के खतरे को कई गुना तक बढ़ा देता है।
प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक से करें परहेज
प्रोसेस्ड फूड में हाई सोडियम और इसे लंबे समय तक बचाए रखने के लिए केमिकल्स होते हैं, जो किडनी की कार्यप्रणाली पर असर डालते हैं और उच्च रक्तचाप को बढ़ावा देते हैं।
जर्नल ऑफ अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी की एक रिपोर्ट अनुसार, ज्यादा नमक खाने से किडनी की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर हो सकता है। अत्यधिक नमक के कारण लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
लिवर-किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कम उम्र से ही सभी लोगों को कुछ और सावधानियां बरतनी चाहिए।
तंबाकू से दूरी बनाएं। इसमें मौजूद टॉक्सिन्स लिवर और किडनी दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
कम पानी पीना भी खतरनाक है। पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, ऐसे में कम पानी पीने से शरीर में विषाक्तता बढ़ सकती है।
पेनकिलर या एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा सेवन भी लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
व्यायाम से वजन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं उनमें भी लिवर-किडनी की समस्याएं अधिक देखी जाती हैं।
Tags:    

Similar News