Hair Fall: मानसून में बाल झड़ने के कारण और प्रभावी उपचार

Update: 2025-07-14 01:12 GMT
Hair Fall: इस मौसम में बालों को थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. इसलिए आज हम आपको बताएंगे मानसून में बाल झड़ने के कारण क्या हैं? कैसे हेयर फॉल कम कर सकते हैं और क्या खाने से बाल सेहतमंद रहेंगे|
कितना हेयरफॉल है सामान्य:
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार, प्रतिदिन 50-100 बाल झड़ना सामान्य है. लेकिन मानसून में यह संख्या बढ़कर 250 तक पहुंच सकती है. वर्ल्ड ट्राइकोलॉजी सोसाइटी की रिपोर्ट बताती है कि इस मौसम में हेयरफॉल के मामले 30% तक बढ़ जाते हैं|
मानसून में हेयरफॉल बढ़ने के 5 मुख्य कारण:
हवा में अत्यधिक नमी से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं.
बारिश का गंदा पानी इन्फेक्शन का कारण बनता है.
भीगे बाल जल्दी उलझते हैं और टूटते हैं|
स्कैल्प में फंगल इन्फेक्शन और डैंड्रफ की संभावना बढ़ जाती है.
स्कैल्प में नेचुरल ऑयल की कमी बालों को कमजोर बनाती है.
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि खराब डाइट, तनाव, स्मोकिंग और नींद की कमी भी हेयरफॉल के बड़े कारण हैं|
हेयरफॉल रोकने के लिए 8 असरदार उपाय:
बारिश में भीगने से बचें, भीगने पर बाल तुरंत धोएं.
स्कैल्प को हमेशा साफ और सूखा रखें.
हेयर ड्रायर की बजाय बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें.
सल्फेट-फ्री शैम्पू और हल्का कंडीशनर अपनाएं.
गीले बालों में कंघी न करें.
चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.
टाइट हेयरस्टाइल और हीट स्टाइलिंग से बचें
सप्ताह में 1-2 बार हल्के तेल से सिर की मालिश करें|
Tags:    

Similar News