Hair Care: किचन की चीजों से पाएं खूबसूरती का खजाना…स्वस्थ और चमकदार बाल

Update: 2025-04-24 03:16 GMT
Hair Care: बदलते मौसम, प्रदूषण और रासायनिक उत्पादों के अत्यधिक प्रयोग से बालों की सेहत पर असर पड़ता है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू उपाय एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ असरदार घरेलू हेयर मास्क, जो बालों को पोषण देने के साथ उन्हें मजबूत और चमकदार बनाते हैं।
1. दही और शहद का हेयर मास्क:
– दही में मौजूद प्रोटीन और शहद का मॉइस्चराइजिंग गुण मिलकर बालों को नमी और चमक प्रदान करता है। एक कटोरी दही में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और इसे बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं। 30 मिनट के बाद हल्के शैम्पू से धो लें।
2. अंडा और नारियल तेल मास्क:
– अंडा बालों को पोषण देने वाला बेहतरीन तत्व है, वहीं नारियल तेल उन्हें मजबूत बनाता है। एक अंडा फेंटकर उसमें दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे बालों में लगाकर 20-25 मिनट रखें और फिर शैम्पू से धो लें।
3. केला और ऑलिव ऑयल मास्क:
– सूखे और बेजान बालों के लिए यह मास्क काफी फायदेमंद है। एक पका हुआ केला मैश करके उसमें एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाकर 30 मिनट रखें और फिर पानी से धो लें।
4. मेथी और दही मास्क:
– मेथी बालों की ग्रोथ बढ़ाने और डैंड्रफ हटाने में मदद करता है। रातभर भिगोई हुई मेथी को पीसकर दही में मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 45 मिनट के बाद शैम्पू करें।

Tags:    

Similar News