बालों की खूबसूरती निखारने के लिए अपनाएं ये उपाय

बालों की खूबसूरती निखारने के लिए हर महिलायें अपने बालों को अलग अलग तरीके से संवारती है।

Update: 2022-01-15 05:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बालों की खूबसूरती निखारने के लिए हर महिलायें अपने बालों को अलग अलग तरीके से संवारती है। जिससे उनकी सुंदरता में एक अलग सा निखार झलक कर आता है। यहां हम आपको ऐसे तरीके से अवगत करा रहे है जिसका उपयोग कर आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सुंदर लुक प्रदान कर सकती है।

बालों को स्ट्रेट करने के प्राकृतिक तरीके:
मुल्‍तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक रूप से बालों के लिए कंडिशनिंग का काम करती है।यह आपके बालों को लंबे और चमकदार करने साथ आपके बालों को शुष्क होने से बचाता है।
ऑलिव ऑयल और अंडा: ऑलिव ऑयल का उपयोग बालों में करने से आपके बाल मुलायम और सिल्की बनते है। साथ ही बालों की जड़ों को मजबूती भी मिलती है।
नींबू और नारियल: बालों में पड़ रही रूसी की समस्या को दूर करने के लिए गुनगुने नारियल के तेल में नीबू का रस मिलाकर लगाया जाता है। इससे बालों की रूसी खत्म हो जाती है। यदि आप ताजे नारियल को घिस कर उसके दूध को निकाल लें।
फ्लैट आयरन: आधुनिक तकनीक से आप अपने बालों को कम समय में जल्द ही स्ट्रेट कर सकती है। इसके लिए आप एक सिरेमिक प्लेटेड से बालों को स्ट्रेट करने में उपयोग कर सकते है। इसके लिए आप दो गर्म फ्लैट आयरन्स के बीच बालों को रखते हुए स्ट्रेट करते है।
ब्लो ड्रायर: ब्लो ड्रायर का उपयोग बालों में करने के लिए इसमें सिरम की कुछ बूदे डाली जाती है। जिससे आपके बाल असानी से स्ट्रेट हो जाते है। और आपके बालों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।


Tags:    

Similar News