सिंघाड़े खाने से हेल्दी रहता है heart, जाने तरीका

Update: 2024-08-09 09:15 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: सिंघाड़े फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ये एक सीजनल फल है, जिसका मौसम अब काफी नजदीर है। रिपोर्ट्स की मानें तो कच्चा सिंघाड़ा खाने से पाइल्स के कारण हो रही ब्लीडिंग और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेंद होत हैं।
1) हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट हेल्थ का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सिंघाड़ा blood pressure को कम करने में बहुत मदद करता है। सिंघाड़ा पोटेशियम से भरपूर होता है, इसलिए यह सोडियम के इफेक्ट को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। ऐसे में ये हार्ट के लिए एक अच्छा फल है।
2) स्ट्रेस कम
ये विटामिन बी6 से भरपूर होता है, जो स्ट्रेस को कम करने और आपके मूड को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार करता है।
3) कम करता है कैंसर का खतरा
इसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सिंघाड़ों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर सकते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
4) वजन घटाने में मददगार
इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा ऐसे में ये वजन घटाने के लिए अच्छा हो सकता है। फाइबर को पचने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
5) न्यूट्रिएंट की होती है भरपूर मात्रा
अगर आप स्ट्रिक्ट लो कैलोरी डायट पर हैं तो आप सिंघाड़ों को डायट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम सिंघाड़े में केवल 97 कैलोरी होती है और फैट भी काफी कम होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
न्यूट्रिशियनिस्ट ने भी बताए इसके लाजवाब फायदे
हेल्थ के लिए सिंघाड़े काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसनें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती हैं। 
Nutritionist 
लवनीत ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंघाड़ों के फायदों के बारे में बताया है।
हार्ट हेल्थ- पोटेशियम से भरपूर सिंघाड़े हाई ब्लडप्रेशर और स्ट्रोक जैसे हार्ट की परेशानी के जोखिम वाले कारकों को कम करता हैं। इसके अलावा इसमें पोटेशियम की मात्रा होती है जो ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं ऐसे में ये दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
ट्यूमर ग्रोथ को स्लो करता है – इसमें फेरुलिक एसिड नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि फेरुलिक एसिड कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने या स्लो करने में मदद कर सकती है।
सूजन – सिंघाड़ों में फाईसेटिन, डायोस्मेटिन, ल्यूटोलिन और टेक्टोरिजिनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो डेड सेल्स की मरम्मत और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->