सेहत के लिए फायदेमंद है सहजन, जानिए इसके कुछ कमाल के फायदे

हरी सब्जियां पसंद हो लेकिन गुणों में भरपूर हरी सब्जियों को खाना ही चाहिए

Update: 2023-05-26 06:06 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरी सब्जियों में सेहत का खजाना छुपा होता है। जरूरी नहीं कि सभी को हरी सब्जियां पसंद हो लेकिन गुणों में भरपूर हरी सब्जियों को खाना ही चाहिए। हम आज बात करने वाले हैं, सहजन की फली की, जो किसी कुदरत के वरदान से कम नहीं है। सहजन एक तरफ दर्द से राहत दिलाती हैं, तो दूसरी ओर बॉडी बनानों वालों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसी के साथ कैंसर, दिल के मरीज, बीपी , त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। अगर इस हरी सब्जी का इस्तेमाल किया जाए तो शरीर के लिए ये काफी फायदेमंद रहेगी तो चलिए जानते हैं इससे होने वाले फायदे -
सहजन बालों के लिए
आपको हेयर मास्क बनाने के लिए सहजन की पत्तियों की जरूरत होगी। इनकी पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर बना लीजिए। इसके अलावा दही और आंवला में सहजन की पत्तियों का पाउडर मिलाकर भी हेयर मास्क बनाया जा सकता है। आपको बता दें इस मास्क से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। साथ ही बालों में चमक आएगी।
दिल के मरीजों के लिए
रिसर्च में पाया है कि सहजन के पत्ते का अर्क दिल के स्वास्थय में सुधार लाता है इनकी पत्तियां कोलेस्ट्रॉल कम करने औऱ बीपी कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए सहजन किसी वरदान से कम नहीं है। इसके पत्तों का अर्क ब्लड शुगर मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये हाई ब्लड शुगर को कम करने और बीपी को कंट्रोल रखता है।
कैंसर के खतरे को कम करेगा
सहजन के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट भारी मात्रा में पाया जाता है। सहजन के पत्तों का पानी फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक टॉक्सिन्स को खत्म करने में मदद करता है। जो कैंसर कोशिकाओं का निर्माण करते हैं और कैंसर का कारण बनते हैं।
सहजन खाने के फायदे
सहजन खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
सहजन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
सहजन पेट दर्द और गैस, कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा भी दिलाता है।
सहजन आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है, इसके नियमित सेवन से आंखों की समस्या भी दूर होती है।
बच्चों के पेट में अगर कीड़े हो तो उन्हें सहजन के पत्तों का रस देना चाहिए।
Tags:    

Similar News