Corn Pulao: घर पर बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट कॉर्न पुलाव

Update: 2025-04-30 04:46 GMT
Corn Pulao: मकई फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। यह पुलाव बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है, खासकर जब इसमें देसी घी और मौसमी सब्ज़ियों का इस्तेमाल हो।
कॉर्न पुलाव की सामग्री
250 ग्राम बासमती चावल
80 ग्राम अमेरिकन कॉर्न के दाने
2 टी स्पून जैतून का तेल
1 प्याज
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
1 टी स्पून नमक
4 हरी मिर्च
5 ग्राम जीरा
1 तेजपत्ता
1/2 टी स्पून कालीमिर्च
8 लौंग
2 कप गर्म पानी
3 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
2 टेबल स्पून नींबू का रस
शिमला मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ
नारियल, कद्दूकस
बासमती चावल को धोकर 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
नारियल में हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर पीस लें और एक पेस्ट बना लें.
एक पैन लें और इसमें जैतून का तेल डालें.
एक बार जब तेल गर्म हो जाएं तो इसमें जीरा, लौंग, तेजपत्ता, कालीमिर्च, प्याज, लम्बाई में कटी हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और नारियल पेस्ट डालें.
इसे अच्छे से भूनें और इसमें कॉर्न के दाने डालें.
चावल का पानी निकाल लें और इन्हें पैन में डालकर लगातार चलाएं.
इसमें गर्म पानी डालें, थोड़ा सा नमक डालकर 15 मिनट के लिए पकाएं.
एक बार जब चावल 3/4 तक पक जाए तो इसमें नींबू का रस डालें.
इसे भुनी हुई पीली शिमला मिर्च, कददूकस किए हुए नारियल और हरा धनिए से गार्निश करें.
इसे खीरे के रायते के साथ सर्व करें|
Tags:    

Similar News