Corn Gravy: लोग भुट्टे को भूनकर, उबालकर या सलाद के रूप में खाने का आनंद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मक्के की सब्ज़ी यानी कॉर्न ग्रेवी भी बनाई जा सकती है, जो स्वाद में बेहद लज़ीज़ और पोषण से भरपूर होती है. यह सब्ज़ी रोटी, चावल या पराठे के साथ खाने के लिए एक नया और स्वादिष्ट विकल्प है. आइए जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे|
मक्के की सब्ज़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
स्वीट कॉर्न के दाने (मक्के के उबले हुए), प्याज, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, बेसन, जीरा, गरम मसाला, नमक, तेल/घी, हरा धनिया आदि|
मक्के की सब्जी बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले आप एक कटोरी में दही और थोड़ा सा बेसन लेकर उसे अच्छी तरह फेंट लीजिये
2. अब एक कड़ाही को गैस पर रखें औऱ तेल गरम करें. इसके बाद थोड़ा सा जीरा और कलौंजी डालकर भून लीजिये.
3. अब प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक पकाते रहें.
4. स्वादानुसार हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर इन्हें अच्छी तरह मिलाएं.
5. अब इसमें दही-बेसन का मिश्रण और उबले हुए कॉर्न के दाने डालकर लगातार चलाते रहे और इसे 2-3 मिनट पकाएं जिससे दही फटे नहीं.
6. इसमें आप थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी की तरह अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी तक पकाएं.
7. गरम मसाला पाउडर और कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं. इसे गरमागरम रोटी या चावल के साथ आप खा सकते हैं|