Chhole Pulao Recipe: मसालों की खुशबू और छोले की मुलायम बनावट इसे और भी खास बना देती है। यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए परफ़ेक्ट है जो चाहते हैं कि उनका खाना मसालेदार होने के साथ-साथ मुलायम भी हो।
सामग्री:
1 कप पके हुए छोले (काबुली चना)
2 कप बासमती चावल (30 मिनट तक भिगोया हुआ)
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1 तेज पत्ता
2 लौंग
1 इंच दालचीनी
2 हरी इलायची
1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया (सजाने के लिए)
बनाने की विधि:
स्टेप 1: मसाले भूनें
सबसे पहले एक कढ़ाई या कुकर में तेल या घी गर्म करें. इसमें तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर कुछ सेकंड भूनें ताकि मसालों की खुशबू निकलने लगे. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
स्टेप 2: टमाटर और मसाले मिलाएं
जब प्याज सुनहरा हो जाए, तब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें. अब कटे टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाएं और मसाले से तेल न छोड़ने लगे.
स्टेप 3: छोले और चावल डालें
अब पके हुए छोले डालें और मसालों के साथ 2 मिनट तक अच्छे से मिलाएं. फिर भीगे हुए चावल डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि चावल टूटे नहीं.
स्टेप 4: पकाने की प्रक्रिया
अब 4 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं. ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल सॉफ्ट हो जाएं और पानी सूख जाए. गैस बंद कर दें और 5 मिनट के लिए दम पर छोड़ दें.
अब तैयार Chhole Pulao Recipe को हरे धनिये से सजाएं और रायता या अचार के साथ गरमा गरम परोसें.