चाणक्य नीति: ये 4 भेद किसी को नहीं बताना चाहिए

चाणक्य नीति

Update: 2021-07-22 16:43 GMT

Chanakya Niti In Hindi: महान ज्ञानी और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने विचारों को ग्रंथ चाणक्य नीति में समाहित किया है। वर्तमान समय में भी इस नीति पुस्तक की प्रमाणिकता कम नहीं हुई है। न्होंने अपने जीवन के अनुभवों और बुद्धिमता से ही ये ग्रंथ लिखा है। इस किताब में आचार्य ने व्यावहारिक जीवन और गृहस्थ जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं। चाणक्य नीति में जिक्र मिलता है कि लोगों को कुछ बातों को अपने तक ही रखना चाहिए।

चाणक्य नीति के मुताबिक कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें किसी को नहीं बताना चााहिए। इसके पीछे वजह ये हो सकती है कि इन्हें जानकर किसी को बुरा लग सकता है, कोई आहत हो सकता है या फिर आपकी खिल्ली भी उड़ सकती है। ऐसे में अपनी निजी बातों को गुप्त रखने से आपको ही लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वो कौन सी बातें हैं जो कभी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए –

आर्थिक नुकसान हो तो: आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ हो तो इसे बाहर वालों को बताने से बचना चाहिए। उनके मुतबिक जो लोग पैसों की दिक्कत होने पर दूसरों से शेयर करते हैं तो मदद की बजाय उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। इतना ही नहीं, आपकी परेशानियों को जानकर लोग आपसे दूरियां भी बनाने लगेंगे।

Similar News