चाणक्‍य नीति: शादी करने से पहले पत्नी में जरूर देखें ये गुण, वैवाहिक जीवन होगा सुखमय

आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे

Update: 2021-03-15 16:44 GMT

आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में सुखद वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की नीतियों को लोग अपनाकर अपने जीवन को आसान व सरल बनाते हैं। चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए विवाह के लिए योग्य स्त्री के गुणों का जिक्र किया है। जानिए स्त्री के गुणों के बारे में क्या कहती है चाणक्य नीति-

1. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर विवाह का फैसला स्त्री की सुंदरता को देखखर लिया गया है तो यह आने वाले समय में पछतावा कराता है। विवाह के लिए बाहरी खूबसूरती से ज्यादा उसके गुणों को परखना चाहिए। स्त्री को जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
2. चाणक्य कहते हैं कि विवाह हमेशा उस स्त्री से करना चाहिए जो आपसे स्वेच्छा से विवाह करना चाहती है। दवाबवश किया गया विवाह भविष्य में वैवाहिक जीवन में मुश्किलें खड़ी करता है।
3. चाणक्य के अनुसार, जो स्त्री आपकी परवाह और प्यार करती हो उसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, भविष्य में कितने ही उससे झगड़े क्यों न हो, लेकिन वह आपके परिवार में खुशियां लेकर आएगी। चाणक्य का मानना है जो स्त्री आपसे प्यार करती है वह आपको उदास या दुखी नहीं देख सकती है।
4. चाणक्य के अनुसार, जिस स्त्री या पुरुष से विवाह करने जा रहे हैं, उसकी धर्म-कर्म में आस्था होनी चाहिए। धर्म-कर्म इंसान को हमेशा अच्छे रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
5. चाणक्य कहते हैं स्त्री अपने भावी पति में अपने पिता को देखती है। वह चाहती है कि उसका पति उसके पिता के समान ख्याल रखे। ऐसे में आप जिस स्त्री से विवाह करने जा रहे हैं, वो भी आपके बारे में ऐसा ही सोचती है तो वह आपको भविष्य में कभी धोखा नहीं देगी।


Tags:    

Similar News