Brownie Cake Recipe: मदर्स डे पर बनाएं स्वादिष्ट कॉफी ब्राउनी केक

Update: 2025-05-11 02:18 GMT
Brownie Cake Recipe: आज हम आपको कॉफी ब्राउनी केक की एक आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं. यकीन मानिए, आपकी मम्मी को यह प्यार भरा तोहफा ज़रूर पसंद आएगा|
सामग्री:
मैदा – 1 कप
कोको पाउडर – ½ कप
पिसी हुई चीनी – ¾ कप
कॉफी पाउडर – 1 टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
बेकिंग सोडा – ½ टीस्पून
दूध – ¾ कप (गुनगुना)
तेल – ½ कप
वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
नींबू का रस या सिरका – 1 टीस्पून
चॉकलेट चिप्स – 2 टेबलस्पून
सबसे पहले ओवन को 180°C (350°F) पर प्रीहीट कर लें. अगर माइक्रोवेव में बना रहे हैं तो कन्वेक्शन मोड चुनें.
एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, कॉफी पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह छान लें.
दूसरे बाउल में पिसी चीनी, दूध, तेल, वनीला एसेंस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह फेंट लें जब तक मिश्रण स्मूद न हो जाए.
अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं. ध्यान रखें कि ज्यादा न फेंटें – बस इतना मिलाएं कि बैटर स्मूद हो जाए.
बैटर को पहले से ग्रीस किए हुए केक मोल्ड में डालें. ऊपर से चॉकलेट चिप्स छिड़कें और 25–30 मिनट तक बेक करें या जब तक टूथपिक साफ़ न निकल आए.
केक को ठंडा होने दें, फिर टुकड़ों में काटें और मम्मी को प्यार से सर्व करें|
Tags:    

Similar News