Breakfast: अगर आप भी वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं और हेल्दी नाश्ते को लेकर परेशान हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं हेल्दी टेस्टी रेसिपी. जिसे आप आसानी से बना सकते हैं. ओट्स वेट लॉस में मदद करता है, तो आज हम आपको बताएंगे ओट्स थेपला की आसान सी रेसिपी जो आपकी यकीनन पसंद आएगी.
ओट्स थेपला बनाने के लिए सामग्री:
प्लेन ओट्स - 1 कप
बेसन - आधा कप
गाजर - 1 बारीक कटा हुआ
पत्ता गोभी - बारीक कटी हुई
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
शिमला मिर्च - आधा कटा हुआ
धनिया- 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1-2
अदरक-लहसुन का पेस्ट - आधा चम्मच
ओट्स थेपला बनाने की रेसिपी :
ओट्स थेपला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें.
अब एक बर्तन में पिसा हुआ ओट्स, बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें.
इसके बाद इसमें सारी सब्जियां और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
फिर इसमें एक चम्मच तेल, नमक और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें और इसका आटा गूंथ लें.
अब आटे की छोटी लोइयां लें और उनको पतला बेल लें.
तवे को गर्म करें और उसमें थेपले डालकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
आपके टेस्टी और हेल्दी ओट्स थेपले बनकर तैयार हैं.
आप इसे चटनी के साथ गरमा-गरम खाएं|