पुरुषों की इन समस्याओं में शतावरी खाने से फायदे

Update: 2023-05-11 09:35 GMT

 

शतावरी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल सालों से कई बीमारियों की रोकथाम या इलाज के लिए किया जाता रहा है। शतावरी में प्रोटीन, शुगर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन पाया जाता है. इसके अलावा यह विटामिन का भी अच्छा स्रोत है। पुरुषों की कई समस्याओं में शतावरी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए शतावरी के क्या फायदे हैं।
बढ़ाए शारीरिक क्षमता- शतावरी खाने से शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। पुरुषों की सेक्स लाइफ पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शतावरी के सेवन से पुरुषों में कामेच्छा की कमी को दूर किया जा सकता है। स्टडी में देखा गया है कि शतावरी के सेवन से पेनाइल इलेक्शन बढ़ सकता है।
प्रजनन क्षमता में सुधार - शतावरी खाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। एनसीबीआई की स्टडी के मुताबिक ही शतावरी प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में फायदेमंद हो सकती है। शतावरी अर्क यौन क्रिया और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ा सकता है।
बुरे सपने दूर करता है - यदि किसी व्यक्ति को बुरे सपने आते हैं तो उसे शतावरी का सेवन करना चाहिए। इससे इस समस्या का समाधान हो सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ताजी शतावरी की जड़ का चूर्ण बनाकर मिश्री के साथ पीसकर खाएं। नियमित रूप से सुबह-शाम इसका सेवन करने से लाभ मिलना संभव है।
शारीरिक कमजोरी करे दूर - शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट और ग्लूटाथिओन नामक तत्व पाया जाता है। जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में आपकी मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पुरुषों में झुर्रियों और शारीरिक कमजोरी की समस्या दूर होती है।
इन समस्याओं में भी फायदा हो सकता है
शतावरी के नियमित सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स को विकसित होने से रोकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->