Baba Ramdev Tips: लहसुन सेहत के लिए है सबसे अच्छा, बाबा रामदेव ने बताया इसे खाने का सही तरीका
Baba Ramdev Tips: लहसुन का आचार और चटनी बनाकर भी लोग इसे खाते है. वहीं सदियों से इसे आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. वहीं लहसुन में विटामिन c, विटामिन b6, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते है. लहसुन का सेवन करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. आयुर्वेद एक्सपर्ट बाबा रामदेव ने बताया कि लहसुन में सूजन रोधी गुण भी मौजूद होते हैं|
जोड़ों के दर्द में राहत
घी में भुना हुआ लहसुन खाने से जोड़ों का दर्द कंट्रोल रहता है. लहसुन और घी में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कंट्रोल करते हैं. वहीं लहसुन का सेवन गठिया के दर्द का इलाज करता है. घी और लहसुन का कॉम्बिनेशन गठिया की बीमारी के लिए रामबाण इलाज है|
दिल रहता है हेल्दी
लहसुन का सेवन घी में भूनकर खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है. अगर लहसुन को घी में फ्राई करके खाया जाए तो कोलेस्ट्रॉल और ट्राई ग्लिसराइड कंट्रोल होता है|
लहसुन को घी में भुना खाने से वात रोगों से छुटकारा मिलता है. लहसुन को घी में भुनकर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है. इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच से बचाव होता है. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं|
एनर्जी में सुधार
लहसुन और घी का कॉम्बिनेशन एनर्जी के स्तर में सुधार करता है. घी ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत है और इसे लहसुन के साथ मिलाकर खाने से यह शरीर को अधिक एनर्जी देता है. इसका सेवन करने से कमजोरी और थकान दूर होती है|