Anarsa Recipe :करवाचौथ पर चावल से तैयार करें रसभरें अनरसे

Update: 2025-10-05 04:45 GMT
Anarsa Recipe : अगर आप इस करवाचौथ पर अपने परिवार और मेहमानों को कुछ अलग और खास खिलाना चाहती हैं, तो अनरसा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. चावल के दरदरे आटे और गुड़ से बने यह अनरसे स्वाद में लाजवाब और रसभरें होते हैं. पढ़ें घर पर अनरसा बनाने की आसान रेसिपी.
अनरसा बनाने के लिए आपको चाहिए ये आवश्यक सामग्री:
चावल – 2 कप
गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
तिल – ½ कप
घी – तलने के लिए
दूध – आवश्यकतानुसार
अनरसा बनाने की विधि:
सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर 2-3 दिन पानी में भिगोकर रखें. रोज पानी बदलते रहें. फिर इन्हें छांव में सुखाकर पीसकर बारीक आटा बना लें.
अब कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डालकर उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और हल्की आंच पर पिघला लें. चाशनी एक तार की होनी चाहिए.गुड़ की चाशनी में धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और गाढ़ा आटा तैयार करें. जरूरत पड़ने पर दूध डाल सकते हैं.आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं हल्का सा टिक्की का आकार दे और इन्हें तिल में अच्छी तरह लपेट दें.
अब कढ़ाई में घी गरम करें और इन टिक्कीयों को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक तल लें.
टिप्स:
अनरसे तलते समय आंच को धीमा रखें, वरना ये बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे.
गुड़ की जगह शक्कर डालकर भी बना सकते हैं, लेकिन गुड़ से स्वाद और भी खास हो जाता है.
Tags:    

Similar News