जेएनयू का यूजी एडमिशन पोर्टल आज लॉन्च हो सकता है

Update: 2022-09-27 10:37 GMT

नई दिल्लीः जेएनयू में इस साल अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन प्रॉसेस शुरू होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा सत्र 2022-23 में विभिन्न यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन हेतु ऑनलाइन पोर्टल को विभिन्न, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी 27 सितंबर 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में टॉप रैंक वाले जेएनयू में इस साल दाखिला राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी - यूजी) 2022 के स्कोर के आधार पर लिया जाना है।

इस प्रवेश परीक्षा के नतीजों की घोषणा एजेंसी द्वारा 16 सितंबर को की जा चुकी है। साथ ही, उम्मीदवारों को सीयूईटी (यूजी) के एनटीए स्कोर जारी किए जा चुके हैं, जिसे उम्मीदवारों को जेएनयू एडमिशन 2022 पोर्टल पर फॉर्म भरते समय दर्ज करना होगा।इससे पहले, जेएनयू के डिप्टी रजिस्ट्रार जगदीश की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक, एनटीए से प्राप्त सीयूईटी स्कोर व अन्य आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जानी थी।

Tags:    

Similar News