राजघाट जा रहे विपक्षी सांसद, धरने का किया एलान, देखें LIVE
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: विपक्षी सांसद कनॉट प्लेस में लंच करने के बाद बसों में बैठ गए हैं. आज सांसद राजघाट पर धरना दे सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी 8 अक्टूबर को एक बार फिर विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया. यह लंच दोपहर 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस में रखा गया था. लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में ऐसा आयोजन हुआ.
कल यानी 7 अक्टूबर को भी लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. करीब दो घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया और अब कई नेताओं पर FIR भी दर्ज हुई है.
दिल्ली में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का रुख नहीं बदला है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ INDIA ब्लॉक की मांग नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है. पवन खेड़ा ने कहा कि INDIA ब्लॉक इसी मांग को लेकर सड़कों पर है और जहां भी उन्हें रोका जाएगा, वहां प्रदर्शन किया जाएगा.