केरल में केवल भाजपा ए टीम है : शहजाद पूनावाला

Update: 2026-03-29 16:33 GMT
Delhi दिल्ली। पीएम मोदी के केरल को लेकर दिए बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस के दोहरे चरित्र को पूरी तरह से उजागर कर दिया है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि ये केरल में तलाक-तलाक-तलाक खेलते हैं और बंगाल, दिल्ली और पूरे देश में निकाह फरमाते हैं। सबको पता है कि लेफ्ट और कांग्रेस का आपस में गठबंधन है। केरल में एक दूसरे को इशारा करके अपशब्द कहते हैं। कम्युनिस्ट बोलते हैं कि कांग्रेस वाले हमारी बी टीम हैं। कांग्रेस वाले बोलते हैं कि कम्युनिस्ट वाले हमारी बी टीम हैं। दोनों मिलकर मान रहे हैं कि केरल में केवल भाजपा ए टीम है।
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि विदेश नीति पर राष्ट्र नीति होनी चाहिए, राजनीति नहीं। भारत की विदेश नीति की वजह से हॉर्मुज से हमारे जहाज आ रहे हैं, जिससे एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित है, और खाड़ी में एक करोड़ भारतीय हैं, जिनमें अधिकतम लोग केरल से हैं, दक्षिण भारत से हैं; वो भी सुरक्षित हैं। सफल विदेश नीति पर सस्ती राजनीति कोई करता है तो वो राहुल गांधी हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा से इतना नफरत करते हैं कि वो
भारत
को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उनके द्वारा ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। कोविड में वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाकर पैनिक क्रिएट किया। पवन खेड़ा ने झूठ फैलाने का काम किया। पवन खेड़ा ने बोला कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन कॉल पर एलन मस्क भी थे। उन्होंने ये भी झूठ फैलाया।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मोदी विरोध करते-करते देश विरोध में उतर आए हैं। ये पैनिक क्रिएट करके गैस सिलेंडर अपने घर में ही छिपाते हैं और ब्लैक मार्केटिंग करके बेचते हैं। इनका पैनिक टू प्रॉफिट मॉडल एक्सपोज हो चुका है।
बंगाल चुनाव पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि 15 साल में टीएमसी की सरकार ने पश्चिम बंगाल को सबसे ज्यादा लूटने का काम किया है। बंगाल में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार होते हैं। बंगाल में महिलाओं पर सबसे ज्यादा एसिड अटैक होते हैं। इन मुद्दों पर ममता बनर्जी की सरकार का कोई सकारात्मक स्टैंड नहीं है।
Tags:    

Similar News