Bedrooom Decoration Ideas: अपने रूम को इन तरीकों से बनाएं स्टाइलिश, सजावट की हर कोई करेगा तारीफ
जनता से रिश्ता वेबडेस्क |पूरे दिन थक हार के घर वापस लौटने के बाद अगर रूम आपके वाइब का हो तो दिन की सारी थकावट मिनटों में दूर हो सकती है। वहीं अगर घर सही तरीके का न हो तो ये आपको मानसिक तौर पर परेशान कर सकता है। खासकर बात जब बेडरूम की हो।
आजकल सोच के साथ लोगों को लाइफस्चाइल का तरीका भी बदल गया है। अब लोग अपने कमरे को यूं ही रखना पसंद नहीं करते हैं। फिर चाहें कमरा छोटा हो या फिर बड़ा। हर कोई स्टाइलिश बेडरूम की चाहत रखता है।अगर आप भी अपने रूम को डेकोरेट करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको डेकोरेशन से जुड़ी कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो आपको काम आ सकती हैं।
कैसे दें अपने रूम को स्टाइलिश लुक
1) वॉल्स पर दें ध्यान
रूम के लुक को पूरी तरह चेंज करने के लिए सबसे जरूरी है वॉल्स के रंग को बदलना। आप चाहें तो इन्हें पेंट करवा सकते हैं या फिर अच्छे से वॉलपेपर को सिलेक्ट कर सकते हैं। इन दिनों सफेद, ग्रे, बीज जैसे रंग काफी ट्रेंड में हैं । आप भी इस तरह के रंग को चुन सकते हैं। चाहें तो 3 वॉल्स पर सफेद रंग करवाएं और एक पर ग्रे रंग करवाएं, ये काफी क्लासी लगता है।
2) स्टाइलिश सोफा/काउच
बेडरूम को स्टाइलिश लुक देने के लिए एक सोफ या दो सीटर काउच रख सकते हैं। इसका कोई इंग्लिश रंग चुनें या फिर लकड़ी का अच्छा सा सौफा चुनें। लकड़ी का सोफा कभी भी फैशन आउट नहीं होता और ये दिखने में भी काफी क्लासी होता है।
3) मिनी शेल्फ करें शामिल
आज कल वॉल पर लगाने के लिए मिनी शेल्फ आते हैं जो लकड़ी के होते हैं। इन पर आप कुछ इंडौर प्लांट लगा सकते हैं। चाहें तो कुछ कैंडल के साथ भी इस शेल्फ को सजा सकते हैं।
4) दोनों साइड टेबल पर लगाएं लैंप
बेड के दोनों साइड टेबल पर आप सुंदर सी लैंप लगा सकते हैं। आज कल नए डिजायन वाली लैंप खूब बाजार में मिलती हैं जो रूम के लुक को बढ़ा देती हैं।