विश्व

Yoga: डायबिटीज के मरीज रोजाना करें ये योगासन, मिलेंगे फायदे

Sarita
15 Nov 2025 6:56 AM IST
Yoga: डायबिटीज के मरीज रोजाना करें ये  योगासन, मिलेंगे फायदे
x
Yoga: योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि तनाव कम कर मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है जो मधुमेह नियंत्रण में एक महत्वपूर्ण कारक है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित योगाभ्यास मधुमेह रोगियों के लिए जीवनशैली प्रबंधन में सहायक हो सकता है। इस लेख में बताए जा रहे हैं योगासन खास तौर पर इंसुलिन संवेदनशीलता, तनाव नियंत्रण और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
ताड़ासन:
यह शरीर में संतुलन और ऊर्जा प्रवाह लाने वाला आसन है। ताड़ासन शरीर की मुद्रा को सुधारता है, मांसपेशियों को सक्रिय करता है और रक्तसंचार को संतुलित रखने में मदद करता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए दिन की शुरुआत का आदर्श आसन माना जाता है।
भुजंगासन:
यह आसन पैंक्रियाज़ क्षेत्र को मजबूत करने में सहायक है। भुजंगासन रीढ़ को मजबूत करता है और पेट के हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ाता है। यह आसन ऊर्जा बढ़ाता है और शरीर को सक्रिय अवस्था में लाता है।
पवनमुक्तासन:
पाचन मधुमेह प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आसन पाचन सुधारने में उपयोगी है। पवनमुक्तासन पेट की गैस, ब्लोटिंग और धीमे पाचन को सुधारने में सहायक माना जाता है।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन:
इस आसन का अभ्यास पेट के अंगों को मैसेज देता है। यह ट्विस्टिंग आसन पैंक्रियाज़, किडनी और लिवर पर हल्का स्ट्रेच देता है, जो मेटाबाॅलिज्म में सुधार लाने में मदद कर सकता है।
तनाव नियंत्रण का सबसे प्रभावी योगाभ्यास है। तनाव मधुमेह को बढ़ाने का बड़ा कारण है। शवासन शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करता है और नर्वस सिस्टम को शांत करता है। यह रक्तचाप और तनाव को घटाने में उपयोगी माना जाता है।
Next Story