प्रौद्योगिकी

15 मई को आ रहा है VIVO का प्रीमियम फोन, तीन 50MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ

Ashish verma
12 May 2025 3:16 PM IST
15 मई को आ रहा है VIVO का प्रीमियम फोन, तीन 50MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ
x
VIVO , Vivo V50 Elite Edition

Technology प्रौद्योगिकी: वीवो ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह 15 मई को भारत में अपनी V50 सीरीज का नया स्मार्टफोनVivo V50 Elite Edition लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। वीवो की इस सीरीज में पहले से ही Vivo V50 Elite Edition शामिल हैं और अब एलीट एडिशन तीसरा मॉडल होगा। खास बात यह है कि वीवो अपनी V सीरीज के एक स्मार्टफोन को एलीट एडिशन के नाम से पेश कर रहा है।

वीवो ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट में Vivo V50 Elite Edition का टीजर शेयर किया है, जिसमें डिवाइस के बैक पैनल पर "एलीट एडिशन" की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। इस बार वीवो ने डिवाइस के रियर कैमरा मॉड्यूल को नया लुक दिया है, एलीट एडिशन में सर्कुलर कैमरा आइलैंड देखने को मिलेगा। वीवो ने यह भी पुष्टि की है कि फोन में Zeiss के साथ को-इंजीनियर्ड कैमरे होंगे, जो यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देंगे।
Vivo V50 Elite Edition के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V50 Elite Edition में 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V50 Elite Editionमें ट्रिपल 50MP प्राइमरी कैमरा (Zeiss ऑप्टिक्स के साथ), फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वीवो वी50 एलीट एडिशन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IP69 रेटिंग - डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस दी गई है।
Vivo V50 Elite Edition की कीमत और उपलब्धता
हालांकि वीवो ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि Vivo V50 Elite Edition की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। इससे पहले Vivo V50 Elite Edition की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये और वी50ई की कीमत 28,999 रुपये थी।


Next Story