छत्तीसगढ़

जीवन में सफलता प्राप्त करने अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है : राज्यपाल डेका

Nil dhankar
12 May 2025 2:52 PM IST
जीवन में सफलता प्राप्त करने अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है : राज्यपाल डेका
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की।

राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और मेडल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

साथ ही राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन का पालन करने तथा अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान करने एवं खेल में भी भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे‌।

Next Story
null