छत्तीसगढ़

PWD अधिकारी की लाश मिली

Nilmani Pal
12 May 2025 2:34 PM IST
PWD अधिकारी की लाश मिली
x

जगदलपुर। जगदलपुर में PWD के EE (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) डीएस नेताम की मौत हो गई है। उनके जगदलपुर स्थित सरकार आवास में उनकी लाश मिली है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के भंगाराम चौक के पास PWD के EE का सरकारी आवास है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम तक वे ऑफिस में थे। ऑफिस का काम पूरा कर घर चले गए थे। वहीं रविवार को जब ऑफिस के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। इसी तरह सोमवार की सुबह भी उन्हें कॉल किया गया। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। जिसके बाद कर्मचारी उनके घर पहुंचे। बेल बजाई। अंदर से जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। जब अंदर गए तो कमरे में चेयर में उनकी लाश मिली।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story
null