छत्तीसगढ़

रायपुर : सींटेक्स टंकियों की सफाई करने के निर्देश

Nil dhankar
12 May 2025 2:29 PM IST
रायपुर : सींटेक्स टंकियों की सफाई करने के निर्देश
x

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जल कार्य विभाग मुख्यालय और समस्त 10 जोनों के जल कार्य विभाग के सम्बंधित जोन जल अधिकारियों को जोन क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित सभी सींटेक्स टंकियों एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई का कार्य तत्काल कराये जाने निर्देशित किया है।

उक्त सभी सींटेक्स टंकियो का तत्काल जल नमूना लेकर जांच हेतु रावणभाठा फिल्टरप्लांट की लेबोरेटरी में प्रेषित करने के निर्देश नगर निगम के सभी जोनों के जल कार्य विभाग के सम्बंधित समस्त सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं दिए गए हैँ।

इसके साथ ही समस्त हैंडपंपों एवं पावर पंपों का डिइन्फेक्शन कार्य सोडियम हाइपोक्लोराइड /ब्लीचिंग पाउडर से तत्काल करने हेतु निर्देशित किया गया है। महापौर, जल कार्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त ने टूटी हुई सींटेक्स टंकी को बदलकर उनके स्थान पर तत्काल नई टंकी लगवाने एवं बिना ढक्कन वाली टंकियों में तत्काल ढक्कन लगाये जाने के निर्देश दिए हैँ।

Next Story
null