धर्म-अध्यात्म

Religion: मंत्र जाप से पाएं तनाव और चिंता से मुक्ति, जानें कौन से मंत्र देंगे मानसिक शांति

Sarita
27 July 2025 7:55 AM IST
Religion: मंत्र जाप से पाएं तनाव और चिंता से मुक्ति, जानें कौन से मंत्र देंगे मानसिक शांति
x
Religion: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति का मिलना बहुत मुश्किल हो गया है. हर कोई किसी न किसी परेशानी या चिंता में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसे हालात तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं-जैसे मेडिटेशन, योग, काउंसलिंग या दवाएं, लेकिन हिंदू परंपरा में एक और आसान और असरदार तरीका बताया गया है, जिसे मंत्र जाप कहते हैं. सही तरीके से मंत्रों का उच्चारण करने से दिमाग शांत होता है, और मन को सुकून मिलता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ खास मंत्र, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को दूर करने में बेहद मददगार है|
गायत्री मंत्र:
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचो दयात्
गायत्री मंत्र न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि मानसिक शांति के लिए भी बेहद असरदार है. इसका जाप करने से मन केंद्रित होता है, और विचारों में स्पष्टता आती है, रोजाना सुबह इस मंत्र को 11 या 21 बार दोहराने से दिमाग शांत रहता है ,और दिनभर की भागदौड़ के लिए एक पॉजिटिव एनर्जी मिलती है|
“ओम नमः शिवाय” बहुत ही सरल लेकिन असरदार मंत्र है. इसका मतलब है-मैं भगवान शिव को नमस्कार करता हूं. जब आप इस मंत्र का जाप करते हैं, तो अंदर एक तरह की शांति और सुरक्षा का एहसास होता है. यह मंत्र आपके अंदर से डर और तनाव को खत्म करता है, अगर आप रोज सुबह या शाम को इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इसका असर कुछ ही दिनों में महसूस होने लगेगा|
ओम:
ओम सबसे छोटा लेकिन सबसे गहरा प्रभाव डालने वाला मंत्र माना जाता है. जब आप शंति में बैठकर “ओम” का उच्चारण करते हैं, तो इसकी वाइब आपके मन को शांत करती है. इस ध्वनि से दिमाग की गतिविधियां धीमी पड़ती हैं, जिससे आपको मानसिक शांति और रिलैक्स महसूस होता है. रोज सुबह 5 से 10 मिनट “ओम” का जाप करने से आपका फोकस बढ़ेगा और नकारात्मक विचारों से राहत मिलेगी|
महामृत्युंजय मंत्र:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्
यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है और इसे बेहद शक्तिशाली माना जाता है. जब कोई व्यक्ति इस मंत्र का नियमित जाप करता है, तो उससे डर, चिंता, और स्ट्रेस जैसी भावनाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. इस मंत्र की ऊर्जा आपको अंदर से मजबूत बनाती है, और एक पॉजिटिव सोच विकसित करने में मदद करती है|
Next Story