भारत

देश के इन राज्यों में है बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Khushboo Dhruw
1 March 2021 5:42 PM GMT
देश के इन राज्यों में है बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
x
देश की राजधानी दिल्ली में दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है।

देश की राजधानी दिल्ली में दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है। हालांकि आज हवा चलने से मौसम में नर्मी बनी हुई है। मौसम में होने वाले बदलावों के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर के मौसम में और ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। आइएमडी के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को ठंडी हवाए चलेंगी। दिल्ली के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट रहेगी।

देश के इन राज्यों में है बारिश के आसार
वहीं, हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखा गया है। उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) के अनुसार उत्तराखंड के उत्तराकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बर्फबारी के भी आसार बने हुए हैं। जम्मू- कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ ही गिलगित, बाल्टिस्‍तान व मुजफ्फराबाद में भी मौसम में खराबी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी भारत के सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम के इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है।
पंद्रह सालों में सबसे गर्म रहा फरवरी का महीना
वहीं, दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों के अनुसार 2021 में फरवरी का महीना 15 सालों में सबसे गर्म महीना रहा है।फरवरी में दिल्ली का औसत तापमान करीब 28.2 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। गर्मी का ये स्तर हाल के दिनों में काफी ज्यादा देखने को मिला है। पिछले सालों का औसत और फरवरी 2021 में तापमान में जो करीब 4.3 डिग्री का फर्क है। पिछले15 सालों में सबसे ज्यादा गर्म माने जाने वाला फरवरी का महीना एक चिंता का विषय हो गया है।


Next Story