
x
Haldwaniहल्द्वानी: काम के लिए घर से निकला प्रॉपर्टी डीलर घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव टांडा के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास से जहर की बोतल बरामद हुई। उसका चेहरा काला पड़ गया था। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि प्रॉपर्टी डीलर ने जहर खुद पिया या उसे दिया गया। उसका कई लोगों से लेन-देन था। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मूल रूप से जुगनोली चौखुटिया, अल्मोड़ा निवासी कौशल सती (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोविंद बल्लभ सती पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।
वह अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ जज फार्म में किराए के मकान में रहते थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी एक समारोह में शामिल होने चौखुटिया गई थीं और घर पर सिर्फ पति और बेटा ही थे। बताया जाता है कि वह रोजाना की तरह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से काम के लिए निकले, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। बेटा पूरी रात घर पर अकेले पिता का इंतजार करता रहा।
मंगलवार सुबह बेटे ने पिता के दोस्तों को फोन कर बताया कि उसके पिता रात से घर नहीं लौटे हैं। जिसके बाद बेटा पिता के मोबाइल की मदद से टांडा जंगल पहुंचा। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर एस मोड़ के पास लोगों की भीड़ लगी थी। पिता की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी और जब वह जंगल में करीब 50 मीटर अंदर पहुंचा तो कौशल का शव पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल राजेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शव का चेहरा काला पड़ चुका था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौके से पानी की बोतल बरामद हुई है, जिसमें कीटनाशक की गंध आ रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह हत्या है या आत्महत्या। घटना की सूचना मिलने पर कौशल की पत्नी भी चौखुटिया से कुछ लोगों के साथ हल्द्वानी पहुंची। पति का शव देखते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
TagsHaldwaniजंगलप्रॉपर्टी डीलरशवHaldwaniforestproperty dealerbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





