
x
Dehradun देहरादून: सेलाकुई की आसन नदी में खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के जामुनपुर में अवैध निर्माण ध्वस्त किया जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को नदी में पानी से भरे गड्ढे में शव पड़े होने की सूचना दी। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच लग रही है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।
TagsDehradunखननगड्ढेशवDehradunminingpitbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





