भारत

गिरफ्तार हुई महिला कांस्टेबल फिर चर्चा में!

jantaserishta.com
2 May 2025 8:07 AM IST
गिरफ्तार हुई महिला कांस्टेबल फिर चर्चा में!
x
'इंस्टा क्वीन'.
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार 'इंस्टा क्वीन' महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को आखिरकार अदालत से जमानत मिल गई है. पुलिस ने उसे 2 अप्रैल को 17.71 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद मामला राज्यभर में सुर्खियों में रहा.
बठिंडा की एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत ने गुरुवार को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अमनदीप को जमानत दे दी. उसके वकील विश्वदीप सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि अमनदीप को फंसाया गया है और उसके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ.
वकील ने बताया कि पुलिस चालान समय पर पेश नहीं कर सकी, जिस आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. अब संभावना है कि शुक्रवार तक अमनदीप कौर बठिंडा की केंद्रीय जेल से रिहा हो जाएगी. गिरफ्तारी के तुरंत बाद डीजीपी ने अमनदीप को सेवा से बर्खास्त कर दिया था. जांच के दौरान उसके कुछ पुलिस अधिकारियों से संबंधों की भी बात सामने आई थी, लेकिन कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया.
अमनदीप कौर सोशल मीडिया पर इंस्टा क्वीन के नाम से जानी जाती है और उसके हजारों फॉलोअर्स हैं. अब इस मामले में पुलिस द्वारा चालान पेश होने के बाद ही यह साफ होगा कि अमनदीप से कोई ड्रग्स बरामद हुई थी या नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story