उत्तर प्रदेश

Up News :आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही,गांव में मातम पसरा

Sarita
1 Oct 2025 8:56 AM IST
Up News :आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही,गांव में मातम पसरा
x
Up News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया। तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में मातम का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, जरौली निवासी नीरज उर्फ ​​हृदयराम गुप्ता (55) पुत्र स्वर्गीय कल्लू गुप्ता और विपिन रैदास (30) पुत्र हरछठिया रैदास मंगलवार को रोज की तरह जंगल में भैंस चराने गए थे। दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं और आंधी शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे पास के जूनियर स्कूल जरौली के पास एक नीम के पेड़ के नीचे छिप गए। उसी समय तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी।
बिजली गिरने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे 108 एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाना चाहते थे। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँची तो परिजन उसे निजी वाहन से असोथर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही गाँव के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
Next Story