छत्तीसगढ़

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हल्की बारिश और गर्जना की चेतावनी

Nilmani Pal
1 Oct 2025 8:10 AM IST
5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हल्की बारिश और गर्जना की चेतावनी
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है। मंगलवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी है।

इसके साथ ही प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, कोंडागांव और कांकेर में बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Next Story
null