उत्तर प्रदेश

Up News: पहले युवक को चाकू से गोदा, फिर शव को 400 मीटर तक घसीटा

Sarita
10 March 2025 7:07 AM IST
Up News: पहले युवक को चाकू से गोदा, फिर शव को 400 मीटर तक घसीटा
x
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे गांव निवासी सत्यम (24) की शुक्रवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया. पुरानी रंजिश से जुड़ी इस हत्या के बाद उसके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर न्याय और आर्थिक सहायता की मांग की|
तहरीर के आधार पर इस मामले में 7 लोगों को नामजद किया गया
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर इस मामले में 7 लोगों को नामजद किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. एसएसपी गौरव ग्रोवर ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी ली और मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पहले तो पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोका, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे शांत हुए. जानिए क्या है पूरा मामला गोला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक सत्यम शुक्रवार रात घर से निकला था|
उसके परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन काट दिया. अगले दिन शनिवार को उसका शव सरकारी ट्यूबवेल के पास मिला. पुलिस को शक है कि सत्यम पर घात लगाकर हमला किया गया, उसकी पिटाई की गई और फिर चाकू घोंप दिया गया. सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सत्यम का आरोपियों से झगड़ा हुआ था. यह झगड़ा 2022 में रामलीला मेले में हुए विवाद को लेकर हुआ था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सत्यम मारपीट के कई मामलों में शामिल रहा है. गोला पुलिस ने इस सिलसिले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है|
Next Story