भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 10 मार्च 2025

Nilmani Pal
10 March 2025 6:13 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 10 मार्च 2025
x

मूलांक-1: आज आप अपने स्वास्थ्य और खान-पान पर अधिक ध्यान देंगे। आप अपने डाइट प्लान में भी बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में मूलांक 1 वाले जातक अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे।

मूलांक-2: आज का दिन न केवल शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी बदलावों वाला रहेगा। आप पिछले मुद्दों और गलतियों पर विचार कर सकते हैं, साथ ही अपनी गलतियों में सुधार भी ला सकते हैं।

मूलांक-3: आपके पास अपनी जीवनशैली और दिनचर्या के बारे में सोचने का समय होगा। आज कोई नई स्किल सीखने के बारे में सोच सकते हैं। काम के चुनौतीपूर्ण पहलुओं के लिए अच्छी स्ट्रैटिजी बनाने का समय होगा।

मूलांक-4: ऑफिस में आप अपने बॉस और अन्य सिनीयर्स के साथ सकारात्मक बातचीत करेंगे, इससे आपका बंधन मजबूत होगा और भविष्य में आपके करियर को भी लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

मूलांक-5: आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपको समाज में अच्छी पहचान मिलेगी। अगर आप किसी कोर्ट केस से जूझ रहे हैं तो आज चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। खर्चों से सावधान रहें।

मूलांक-6: व्यापारियों को आज लाभ का अनुभव हो सकता है, साथ ही पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। पर्सनल लाइफ में आप अपने जीवनसाथी और ससुराल वालों के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएंगे।

मूलांक-7: आज सिचूऐशन को डिप्लोमेटिक तरीके से संभालने की आपकी क्षमता और बातचीत करने का तरीका आपको अपने करियर में आगे ले जाएगा। स्ट्रैटिजी का उपयोग करके आप चुनौतियों पर काबू पा सकते हैं।

मूलांक-8: आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने करीबी दोस्तों या सहकर्मियों के साथ जो भी शेयर करते हैं, उसे लेकर सावधान रहें। आपका कारोबार अच्छा चलेगा और ग्राहक आपके काम से खुश रहेंगे।

मूलांक-9: आज करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। निवेश और व्यापारिक सौदों से लाभ मिलने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी यह एक अच्छा दिन रहेगा। घर में आपकी मां के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

Next Story