- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पत्ते जलाने...

x
Up News: तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदेहदू कालोनी में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से करीब डेढ़ दर्जन कच्चे मकानों में रह रहे लोगों का सामान जलकर राख हो गया। मकानों के साथ ही गृहस्थी का सामान, कपड़े, पैसे व जेवर आदि राख के ढेर में तब्दील हो गए। आग में दो मवेशी भी जलकर राख हो गए। आग ने करीब 32 परिवारों को खाक कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पनराहाई बाग से आग फैली। बताया जाता है कि यहां लोगों ने महुआ बीनने के लिए पत्ते जलाए थे।
हवा से उठी चिंगारियां करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित घरों तक पहुंची और देखते ही देखते हेमराज, राममूरत, लक्ष्मी, रामराज, मणि चंद्र, छेदा, राजेश, ब्रजेश, रामकरन, रामसूरत, चुन्ना, रामबाबू, विश्वास, शिव कुमार, ढुंगू, संतोष, झबुआ, भोंधा, दऊवा, नत्थू, चुन्नी, राधेश्याम, राजेश, रमेश, भोंदू, अनुवा, कलमट, राजा, कुन्नू, राकेश, अनुरुद्ध व रज्जन देवी के घरों तक पहुंच गई। करीब 32 परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
जब आग लगी तो ग्रामीण खेतों में कटाई कर रहे थे। घरों में सिर्फ बच्चे व बुजुर्ग थे। आग की खबर मिलते ही बदहवास ग्रामीण अपने घरों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब दो घंटे बाद पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। हालांकि तब तक गरीबों का सामान जलकर राख हो चुका था। समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं। नगर पंचायत राजापुर से भी पानी के टैंकर बुलाए गए। फायर स्टेशन राजापुर, कर्वी, मऊ, मानिकपुर, चित्रकूट के साथ ही आसपास के जिलों बांदा के अतर्रा और कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा से भी फायर टैंकर बुलाए गए। लोग आग से अनाज और कपड़े बटोरते रहे।
आग के कारण बेचारे ग्रामीणों का हाल बेहाल था। जिसे जो कुछ मिल रहा था, बटोरता रहा। आग से जले अनाज और कपड़ों को बचाते लोगों को देख लोग भावुक हो गए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी हर्षिता देवड़ा, क्षेत्राधिकारी जयकरन सिंह समेत कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य तेज कराया। अधिकारियों ने अग्नि पीड़ितों को सांत्वना दी और आर्थिक मदद व आवास दिलाने का आश्वासन दिया। डीएम ने ग्राम प्रधान और राशन डीलर को सभी अग्नि पीड़ितों के लिए भोजन और राहत शिविर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
TagsUpपत्तेआगतबाहीUpleavesfiredevastationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





