- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ऑटो में खून...
उत्तर प्रदेश
UP News: ऑटो में खून से लथपथ मिला चालक का शव मिलने से सनसनी
Sarita
19 Dec 2025 9:53 AM IST

x
UP News: यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार सुबह देशी शराब के ठेके के पास ऑटो में चालक संजय कुमार का शव ऑटो में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। इससे पूरे कपड़े सन गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
घटना बसखारी थाना इलाके के शुकुल बाजार से मरौचा जाने वाले लिंक मार्ग की है। पड़रिया फौलादपुर के सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी राम दुलार के मुताबिक, उनका बेटा संजय कुमार उर्फ गप्पू (48) ऑटो चालक था। वह बसखारी-न्योरी मार्ग पर ऑटो चलाता था।बुधवार की सुबह हर दिन की भांति घर से ऑटो लेकर निकला था। रात 9 बजे तक वापस नहीं लौटा। मां कमलावती देवी ने खाना और पानी गर्म करके उनके कमरे में रख दिया था, ताकि वापस लौटने पर खाना खा सके।
बृहस्पतिवार की भोर जब संजय को कमरे में नहीं देखा, तो परिजन जान-पहचान वालों से पूछताछ करने लगे। तभी सुबह 9 बजे संजय का शव शुकुल बाजार स्थित शराब के ठेके के पास खड़े ऑटो में ड्राइविंग सीट पर मिला। पिता रामदुलार घटनास्थल पर पहुंचे। वहां संजय के मुंह व नाक से खून बहता देख चीख पड़े।मृतक के पिता ने भी शराब का सेवन अधिक करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPऑटोचालकशवसनसनी UPauto-rickshawdriverbodysensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





