- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: सूटकेस के...
उत्तर प्रदेश
UP News: सूटकेस के अंदर मिली 25 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Sarita
10 March 2025 6:23 AM IST

x
UP News :उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सूटकेस में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के भाऊखेड़ा गांव के पास रविवार को पुलिस ने सूटकेस में अज्ञात महिला का शव बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एक खेत में सूटकेस पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सिंह ने बताया कि सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
TagsUPसूटकेसयुवतीलाशसनसनीUPsuitcasegirlbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





