उत्तर प्रदेश

Pilibhit: कई दिनों से लापता युवक का शव तालाब में मिला

Sarita
20 Feb 2025 11:46 AM IST
Pilibhit:  कई दिनों से लापता युवक का शव तालाब में मिला
x
Pilibhit पीलीभीत : करीब दो सप्ताह से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव तालाब में तैरता मिला। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपरा निवासी कुंदनलाल का पुत्र छत्रपाल (35) मजदूरी करता था। दो फरवरी की शाम करीब छह बजे वह गांव के बाहर स्थित भूमसेन पुलिस चौकी के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
बुधवार को मृतक के पिता कुंदन लाल ने गजरौला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह उसका शव भूमसेन के पास तालाब में तैरता मिला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। परिजन गमगीन थे। मृतक के तीन बच्चे हैं।
Next Story