उत्तर प्रदेश

Lucknow: होटल में मिला कारोबारी का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
22 Jan 2025 9:19 AM IST
Lucknow:  होटल में मिला कारोबारी का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Lucknow लखनऊ: लखनऊ के एक होटल में राजस्थान के एक व्यापारी का शव मिला है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस उपायुक्त (लखनऊ पूर्व) पंकज कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के जालौर जिले के निवासी 44 वर्षीय नीलेश भंडारी के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि भंडारी दो दिन पहले एक महिला के साथ शहर के कामता इलाके में एक होटल में ठहरा था और सोमवार को उसका शव मिला। सिंह के मुताबिक भंडारी के साथ आई एक महिला लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।उन्होंने कहा, "भंडारी
शादीशुदा
थे और उनका परिवार जालौर में रहता है। वह पेशे से व्यापारी थे।" सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शव होटल के कमरे के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला। भंडारी के परिवार के सदस्य लखनऊ पहुंच गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story